Home PRO KABADDI LEAGUE Pro kabaddi league : बेंगलुरु बुल्स को हरा पांचवें स्थान पर पहुंचे दबंग दिल्ली केसी

Pro kabaddi league : बेंगलुरु बुल्स को हरा पांचवें स्थान पर पहुंचे दबंग दिल्ली केसी

by Khel Dhaba
0 comment

नोएडा, 16 नवंबर। दबंग दिल्ली केसी ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवर को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 58वें मैच में बेंगलुरु बुल्स को 35-25 से अंतर से हरा कर अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। बीते चार मैचों से दिल्ली की टीम अजेय है जबकि बुल्स को लगातार तीसरी और 10 मैचो में कुल आठवीं हार मिली है।

अंक तालिका में दो स्थान की छलांग लगाने वाली दिल्ली की जीत में आशू मलिक (14 अंक) एक बार फिर चमके। इसके अलावा डिफेंस मे योगेश ने पांच और संदीप तथा आशीष ने तीन-तीन अंक जुटाए। बुल्स के लिए नितिन रावल ने शानदार हाई-5 के साथ सात अंक बटोरे। परदीप नरवाल (5) ने हालांकि निराश किया।

बहरहाल, आशू ने एक बेहतरीन मल्टी प्वाइंट रेड के साथ दिल्ली को 3-0 की लीड दिलाई लेकिन जयभगवान ने भी मल्टी प्वाइंट रेड के साथ हिसाब चुकता किया। फिर नितिन ने आशू का शिकार कर स्कोर 3-3 कर दिया। फिर 4-3 के स्कोर पर दिल्ली के डिफेंस ने डू ओर डाई रेड पर आए जयभगवान को लपक लिया।

प्रतीक ने हालांकि इसी तरह की रेड पर विनय को लपक लिया। रिवाइव होकर आए जयभगवान फिर डू ओर डाई रेड पर आए और लपके गए। अब दिल्ली को 6-4 की लीड मिल चुकी थी। मोहित ने इसके बाद खाता खोलते हुए फासला 3 का कर दिया। 10 मिनट के बाद दिल्ली 8-5 से आगे थे।

ब्रेक के बाद विनय ने परदीप को लपक फासला 4 का कर बुल्स को सुपर टैकल सिचुएशन में ला दिया। बुल्स ने इसका फायदा उठाया और नितिन ने आशू का शिकार कर स्कोर 8-10 कर दिया। दिल्ली ने फिर दो अंक लेकर बुल्स को सुपर टैकर सिचुएशन में ला दिया।

दो के डिफेंस में आशू गए और सौरव तथा नितिन का शिकार कर बुल्स को आलआउट कर दिल्ली को 16-9 की लीड दिला दी लेकिन आलइन के बाद परदीप ने सुपर रेड के साथ बुल्स की वापसी सुनिश्चित की। अब दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। संदीप ने परदीप का शिकार कर हाफटाइम तक स्कोर 18-13 कर दिया।

हाफटाइम के बाद पांच मिनट के खेल में दिल्ली ने दो के मुकाबले तीन अंक लेकर 6 अंक का फासला बनाए रखा। इस बीच नितिन ने डू ओर डाई रेड पर विनय का शिकार कर सीजन का तीसरा हाई-5 पूरा किया। नितिन यहीं रुके और मोहित को लपक 17-22 कर दिया। फिर अक्षित ने फासला 4 का कर दिया।

दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन था। आशू के खिलाफ नितिन के एक फेल्ड टैकल ने उसे इस स्थिति से निकाल दिया। अक्षित ने हालांकि फिर वही स्थिति बहाल कर दी। 10 मिनट बचे थे और दिल्ली 23-19 से आगे थे। ब्रेक के बाद आशू ने सुपर रेड फासला फिर 7 कर दिया। आशू ने सुपर-10 भी पूरा किया।

फिर दिल्ली ने बुल्स को तीन खिलाड़ी तक सीमित किया। आशू गए लेकिन नितिन ने सुपर टैकल कर लीड 5 की कर दी। फिर बुल्स ने फासला 3 का भी कर दिया लेकिन मोहित ने अक्षित को आउट कर आशू को रिवाइव करा लिया। आते ही उन्होंने नवीन का शिकार कर फासला 5 का कर दिया।

इसके बाद जयभगवान को डैश कर गौरव ने बुल्स के लिए सुपर टैकल आन कर दिया। अब डेढ़ मिनट बचे थे और दिल्ली 6 अंक से आगे थे। इसी बीच आशू डू ओर डाई रेड पर आए। आशू ने बुल्स को सुपर टैकल का मौका नहीं दिया और उसे आलआउट करते हुए 34-24 की लीड के साथ अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

शीर्ष प्रदर्शनकर्ता

दबंग दिल्ली के.सी.
सर्वश्रेष्ठ रेडर – आशु मलिक (12 रेड पॉइंट)
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर – योगेश (5 टैकल पॉइंट)

बेंगलुरु बुल्स
सर्वश्रेष्ठ रेडर – प्रदीप नरवाल (5 रेड पॉइंट)
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर – नितिन रावल (7 टैकल पॉइंट)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights