Monday, May 25, 2026
Home Slider बोलिविया फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष थे मैच देखने में मशगुल, हुए गिरफ्तार

बोलिविया फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष थे मैच देखने में मशगुल, हुए गिरफ्तार

by Khel Dhaba
0 comment

ला पाज (बोलिवया)। बोलिविया के जांच अधिकारियों ने गुरुवार को दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाईंग मैच के दौरान देश के फुटबॉल महासंघ के अंतरिम अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर दिया। मार्कोस रोड्रिग्ज को ला पाज में हर्नांडो सिलेस स्टेडियम से गिरफ्तार किया गया जहां बोलिविया मैच खेल रहा था। इक्वेडर ने इस मैच में बोलिविया को 3-2 से हराया। स्थानीय मीडिया ने वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि मध्यांतर के दौरान पुलिसकर्मी रोड्रिग्स को अपने साथ लेकर जा रहे है।।

बोलविया फुटबॉल महासंघ की कार्यकारी समिति के सदस्य रोलैंडो अरामायो ने रेडियो फिडेस से गिरफ्तारी की पुष्टि की। महासंघ के अध्यक्ष सीजर सेलिनास की जुलाई में कोविड-19 के कारण मौत के बाद रोड्रिग्ज को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights