Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार क्रिकेट बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष और महासचिव ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन

बिहार क्रिकेट बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष और महासचिव ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार क्रिकेट बचाओ मोर्चा

आज बिहार क्रिकेट बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष तथा सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) विधायक युसूफ सलाहुदीन एवं महासचिव सह जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आशुतोष झा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और पूर्व क्रिकेटर तेजस्वी यादव से मिलकर बिहार क्रिकेट में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा और बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ हो रहे शोषण से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की।

ज्ञात हो कि कल बिहार क्रिकेट बचाओ मोर्चा के बैनर तले इसके अध्यक्ष और महासचिव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमें बिहार क्रिकेट में हो रहे भ्रस्टाचार के बारे में बताया गया था। साथ ही बिहार क्रिकेट में पैसों के बंदरबांट समेत कई मामलों पर प्रकाश डाला गया था। बिहार क्रिकेट संघ में विगत तीन वर्षो से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन न कर पैसे देने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाता रहा है तथा चयन प्रक्रिया के लगातार धांधली जोरों पर है जिसकी सूचना बिहार क्रिकेट बचाओ मोर्चा के पदाधिकारी ने उपमुख्यमंत्री को इसकी सुचना ज्ञापन के माध्यम से उनके आवास पर जाकर दिया। इस ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए पूर्व क्रिकेटर सह उपमुख्यमंत्री ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.