Saturday, June 6, 2026
Home Slider पीएम मोदी ने कहा-भारत ओलंपिक की मेजबानी को है तैयार

पीएम मोदी ने कहा-भारत ओलंपिक की मेजबानी को है तैयार

खेलों में ऐतिहासिक सुधार, 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी

by Khel Dhaba
0 comment

वाराणसी, 4 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत पिछले साढ़े 11 वर्षों में खेलों के क्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए अब 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए ‘पूरी मजबूती से’ तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना और भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना है। प्रधानमंत्री वाराणसी में शुरू हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह से ऑनलाइन जुड़े थे।

भारत में खेल आयोजनों का नया दौर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने फीफा अंडर-17 विश्व कप, हॉकी विश्व कप सहित 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी की है।

उन्होंने कहा कि 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भी भारत में आयोजित होने जा रहे हैं। भारत पूरी मजबूती से 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।”

‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार देश

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार है, जिससे देश के हर क्षेत्र में परिवर्तन हो रहा है और खेल भी इसका अहम हिस्सा बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम और खेलो भारत नीति 2025 जैसे सुधारों से सही प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा, खेल संगठनों में पारदर्शिता बढ़ेगी और युवा खेल व शिक्षा दोनों में साथ-साथ आगे बढ़ सकेंगे।

खेलों को करियर के रूप में अपनाने की सोच बदली

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय था जब खेलों को लेकर सरकार और समाज में उदासीनता थी, लेकिन बीते दशक में इस सोच में बड़ा बदलाव आया है। आज अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति की सबसे बड़ी वजह ‘इंडिया फर्स्ट’ की सामूहिक भावना है, जो स्वच्छता, डिजिटल भुगतान से लेकर विकसित भारत अभियान तक दिखाई देती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.