Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट Neeraj Jha Memorial Subdivision Level Prize Cricket Tournament में फुलपरास की टीम जीती

Neeraj Jha Memorial Subdivision Level Prize Cricket Tournament में फुलपरास की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 28 जनवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान और क्रिकेट संचालन समिति के द्वारा आयोजित किया जा रहा स्व. नीरज झा मेमोरियल अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता बेलाही में हो रहा है।
इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच 28 जनवरी को बेनीपट्टी बनाम फुलपरास के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए फुलपरास की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29.4 ओवर खेलते हुए 160 रन पे अपने सभी विकेट खो दिया। बल्लेबाजी में फुलपरास की ओर से प्रवीण कुमार मिश्रा 4 रन, राजकिशोर कृष्णा 18 रन, कैलाश यादव 31 रन, पिंटू कुमार 26 रन, अतुल कुमार 27 रन, दुलारचंद 1 रन, रंजन कुमार 14 रन, कृष्णा 17 रन, आशुतोष सिंह 1 रन, अमरेंद्र 2 रन और दीपक कुमार नाबाद 1 रन बनाये।
गेंदबाजी में बेनीपट्टी टीम के गेंदबाज अमन कुमार झा नन्हे ने 25 रन देकर 4 विकेट, नरेश कुमार साहनी 38 रन देकर 1 विकेट, फिरदौस आलम 38 रन देकर 1 विकेट, सरोज यादव 19 रन देकर 1 विकेट और गौतम 27 रन देकर 3 विकेट लिया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेनीपट्टी की टीम ने 28.3 ओवर में अपने विकेट खोकर 146 रन बनाया। बेनीपट्टी की ओर से बल्लेबाजी में सचिन कुमार 1 रन, सरोज यादव 31 रन, गौतम कुमार 5 रन, नरेश कुमार साहनी 13 रन, संजय यादव 5 रन, अमन कुमार झा नन्हे 1 रन, शिवम गुप्ता 51 रन, मुकेश कुमार 7 रन और राहुल महतो ने नाबाद 8 रन बनाये।

फुलपरास की ओर से गेंदबाजी में दीपक ने 16 रन देकर 4 विकेट, कृष्णा ने 34 रन देकर 2 विकेट, आशुतोष सिंह ने 24 रन देकर 1 विकेट और रंजन कुमार ने 24 रन देकर 2 विकेट लिया।

आज का मैन ऑफ द मैच फुलपरास के खिलाड़ी दीपक कुमार को व्यापार मंडल हरलाखी और सिसौना पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार झा के हाथों कप औऱ 1100 रुपये प्रदान कर किया गया।

आज के मैच के निर्णायक बिहार क्रिकेट संघ के अमरेंद्र कुमार पांडेय और प्रफुल्ल कुमार कर्ण थे। स्कोरर के रूप में विवेक कुमार, अनिल कुमार और कमेंटेटर के रूप में मुकेश कुमार थे।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के क्रिकेट संचालन समिति के संयोजक काली चरण ने बताया कि कल का मैच मधुबनी टाउन बनाम झंझारपुर के बीच होगा।

मौके पर विजय कुमार झा भोला, सुमन कुमार झा, रमन जी, अनिल झा, अनिल कुमार सोनू, राहुल मेहता, जितेंद्र कुमार, मनीष, पंकज, अजय झा मुखिया, ललित झा, दिलीप झा आदि के अलावा बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.