Sunday, April 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पेसू की शानदार जीत

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पेसू की शानदार जीत

शशीम राठौर का हरफनमौला प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में पेसू ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पेसू की ओर से शशीम राठौर (70) और पंकज कुमार (55) और सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से बलजीत सिंह बिहारी (76) ने अर्धशतक जमाया। शशीम राठौर (70 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

स्थानीय उर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिटी स्टूडेंट क्लब की टीम 40 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से बलजीत सिंह बिहारी ने 76 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राज आर्यन (24) और आदित्य प्रकाश (18) ने योगदान दिया।

पेसू की गेंदबाजी में राजेश कुमार सिन्हा ने 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि शशीम राठौर और अभिजीत साकेत ने 2-2 विकेट झटके।

पेसू की धमाकेदार बल्लेबाजी, 27 ओवर में लक्ष्य हासिल

204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पेसू ने आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 27 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

शशीम राठौर ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पंकज कुमार ने 55 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बाबुल कुमार ने 32 रन का योगदान दिया।

संक्षिप्त स्कोर

सिटी स्टूडेंट क्लब: 203/10 (40 ओवर), बलजीत सिंह बिहारी 76, राज आर्यन 24, आदित्य प्रकाश 18, सुधांशु रंजन 15, रजनीकांत 14, अतिरिक्त 39,
राजेश कुमार सिन्हा 3/24, शशीम राठौर 2/28, अभिजीत साकेत 2/34, हर्ष राज 1/25, निखिलेश रंजन 1/32.

पेसू : 204/4 (27 ओवर), शशीम राठौर 70, पंकज कुमार 55, बाबुल कुमार 32, प्रियांशु नाबाद 19, रजत कुमार आर्यन 18, सुंधाशु रंजन 1/51, आदित्य प्रकाश 1/44, चंद्र मोहन यादव 2/30

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights