Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट PDCA Senior Division League : मूनलाइट सीसी की जीत में अमन चमके

PDCA Senior Division League : मूनलाइट सीसी की जीत में अमन चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में मूनलाइट सीसी ने 70 रन से वाईएमसीसी पर जीत दर्ज की। फतुहा ग्राउंड पर खेले गए मैच में मून लाइट ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 283 रन बनाए। मून लाइट के लिए मनीष कुमार यादव ने सर्वाधिक 89 रन बारह चौके व 3 छक्कों की मदद से बनाए। जवाब में वाइएमसीसी की टीम 34.3 ओवर में 213 रन पर ढेर हो गई। मूनलाइट के अमन शर्मा (43 रन, 3 विकेट) को मैन आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:
मूनलाइट सीसी— 40 ओवर में नौ विकेट पर 289 रन, मनीष कुमार यादव, 89, अमन शर्मा 43, प्रद्यम्न राज 40, अतिरिक्त 34, विकेट—पुलक सिन्हा 2/25, राहुल कुमार 2/47, सूरज कश्यप 2/67
वाईएमसीसी— 34.3 ओवर में 213 रन पर आल आउट, आशीष 69, अनिमेष 38, विराट पांडे 38, विकेट— अमन शर्मा 3/18, हर्ष सिंह 3/51, रॉबिन यादव 2/29

कल का मैच: अधिकारी एकादश बनाम प्रभा एकादश, फतेहपुर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.