Wednesday, June 17, 2026
Home Slider पीडीसीए सचिव ने घोषित किये सात प्लेयरों के लिस्ट

पीडीसीए सचिव ने घोषित किये सात प्लेयरों के लिस्ट

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भाग लेने वाली बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल सात अक्टूबर से आयोजित किया जायेगा। पटना जिला के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल आठ अक्टूबर को होगा।

इस सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का नाम पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा गुट ने घोषित कर दिये हैं। खिलाड़ियों के नाम हैं आशुतोष कुमार, सिद्धांत विजय, अभिषेक कुमार सिंह, विनय कुमार, प्रीतम सिंह, रिषभ राकेश और प्रकाश बाबू।

इसके पहले पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर गुट ने भी सात खिलाड़ियों के नाम जारी किये थे।

गौरतलब है कि पटना जिला क्रिकेट संघ अपने दो खेमे में बंटा हुआ है। दोनों गुटों का सेलेक्शन ट्रायल भी अलग-अलग हुआ था। अब देखना होगा कि बिहार क्रिकेट संघ किन-किन खिलाड़ियों को ट्रायल का मौका देता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.