Saturday, June 13, 2026
Home बिहारकबड्डी पटना ने जीता राज्य सबजूनियर Kabaddi प्रतियोगिता बालक वर्ग का खिताब

पटना ने जीता राज्य सबजूनियर Kabaddi प्रतियोगिता बालक वर्ग का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 अक्टूबर। बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के बैनर तले समस्तीपुर जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में रानी, बछवारा में सोमवार को संपन्न 21वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब पटना ने जीत लिया। फाइनल में पटना ने समस्तीपुर को 45-29 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में समस्तीपुर उपविजेता रहा जबकि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और लखीसराय कांस्य पदक जीता।

इसके पहले खेले गए सेमीफाइनल में पटना ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को 59-28 से और समस्तीपुर ने लखीसराय को 32-31 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टरफाइनल में पटना ने मुंगेर को 49-13, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने नालंदा को 33-16, लखीसराय ने कैमूर को 39-27 और समस्तीपुर ने नवादा को 41-38 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

खिलाड़ियों को बीडीओ अभिषेक राज, सीओ दीपक कुमार, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर रेफरी बोर्ड के चेयरमैन आनंद शंकर तिवारी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी राणा रंजीत सिंह, श्यामनंदन सिंह उर्फ पन्ना लाल, जयशंकर चौधरी, राजेश कुमार, चयनकर्ता भावेश कुमार, अभिनव कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सबों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त आयोजन सचिव राजीव कुमार ने किया। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.