Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट डीएमएस कप क्रिकेट में अश्विनी सीए विजयी

डीएमएस कप क्रिकेट में अश्विनी सीए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में डीएमएस ग्राउंड पर चल रहे डीएमएस कप अंडर-17 स्कूल व क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में अश्विनी सीए ने नाइट डीएमएस को 81 रन से हराया।

टॉस नाइट डीएमएस ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अश्विनी सीए ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाये। शांतनु चंद्रा ने 24, नंदकिशोर ने 36,आशुतोष राज ने नाबाद 105, हैप्पी कुमार ने 19 रन बनाये।

नाइट डीएमएस की ओर से साह ने 37 रन देकर 2, अली ने 67 रन देकर 1, आशीष कुमार ने 29 रन देकर 1 और एसके कुमार ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाये।

नाइट डीएमएस की टीम जवाब में 19 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। के कुमार ने 54, रोशन ने 10, अली ने 26,साह ने 33 रन बनाये।

हैप्पी कुमार ने 3 रन देकर 1, शशांक भट्ट ने 21 रन देकर 1, अभिषेक कुमार ने 31 रन देकर 1,शुभम कुमार ने 30 रन देकर 1,अभिषेक कुमार ने 40 रन देकर 3 और शांतनु चंद्रा ने 6 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.