Friday, June 5, 2026
Home बिहारअन्य पटना जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता अब 7 अक्टूबर से

पटना जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता अब 7 अक्टूबर से

जिला पदाधिकारी,पटना के निदेशानुसार आयोजन तिथि में किया गया परिवर्तन

by Khel Dhaba
0 comment

विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के कारण लिया गया निर्णय
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 07 अक्टूबर को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकडबाग में होगा

पटना, 18 सितंबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत् जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता अब 07 से 12 अक्टूबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग सहित शहर के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित होगी। यह फैसला राज्य के विद्यालयों में आयोजित होने वाली अर्द्ध वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पत्र के आलोक में जिला पदाधिकारी,पटना के निदेश पर आयोजन तिथि में परिवर्तन किया गया।

पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी देते हुए पटना के जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 07 अक्टूबर को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकडबाग में आयोजित की जाएगी।

कौन सी प्रतियोगिता कब और कहां होगी

एथलेटिक्स (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-7 से 9 अक्टूबर-पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
कुश्ती (बालक अंडर-14/17/19 ग्रीको रोमन)- 8 अक्टूबर-खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर, पटना।
भारोत्तोलन (बालक/बालिका अंडर-17/19 फ्री स्टाइल)-8 अक्टूबर- खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर, पटना।
खो-खो (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) -10 से 11 अक्टूबर-पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
बैडमिंटन (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-8 से 9 अक्टूबर-बी.पी. सिन्हा राष्ट्रीय विद्यालय, राजेंद्र नगर, पटना।
ताइक्वांडो (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-8 से 10 अक्टूबर-साई प्रशिक्षण केन्द्र, मोइनुलहक स्टेडियम, पटना।
बास्केटबॉल (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-7 से 9 अक्टूबर-पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
बॉक्सिंग (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)- पाटलिपुत्र खेल परिसर-8 से 9 अक्टूबर
योगा (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)- 9 अक्टूबर-खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर, पटना।
कराटे (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) –8 से 9 अक्टूबर-खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर, पटना।
शतरंज (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) -7 से 8 अक्टूबर-चेस अकादमी, पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
हैंडबॉल (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 8 अक्टूबर– इंदर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरपुर मनेर, पटना।
वॉलीबॉल (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-7 से 8 अक्टूबर-पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
कबड्डी (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 10 से 12 अक्टूबर –पाटलिपुत्र खेल परिसर
क्रिकेट चयन ट्रॉयल (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-8 से 10 अक्टूबर-पाटलिपुत्र खेल परिसर
रग्बी (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) –12 अक्टूबर 2025 – पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
हॉकी (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) –8 अक्टूबर, 2025 – पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
वुशू (बालक/बालिका अंडर-14/17/19)-11 अक्टूबर, 2025 साई प्रशिक्षण केंद्र
फुटबॉल (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 10-11 अक्टूबर, 2025 – पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
टेबल टेनिस (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 8 अक्टूबर, 2025 – पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
तीरंदाजी (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 8-9 अक्टूबर, 2025 – पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
सेपकटकरा (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 10 से 11 अक्टूबर, 2025 – पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना।
तलवारबाजी (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 11 अक्टूबर, 2025 – खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर, पटना।
तैराकी (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 8 अक्टूबर, 2025 – चंद्रगुप्त जल विहार, मोइनुल हक स्टेडियम
साइक्लिंग (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) – 12 अक्टूबर, 2025 – पाटलिपुत्र खेल परिसर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.