Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य Ramdev Mahato Memorial Open State Taekwondo में पटना चैंपियन

Ramdev Mahato Memorial Open State Taekwondo में पटना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 दिसंबर। पटना सिटी के अरोड़ा हाऊस में संपन्न त्रिदिवसीय चतुर्थ रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट प्रतियोगिता 2023 के फाइनल राउंड में ओवरऑल पटना टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं उपविजेता ट्राफी पूर्वी चंपारण टीम को दिया गया। तीसरे स्थान पर गोपालगंज टीम रही। समापन समारोह की मुख्य अतिथि पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किये।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जय प्रकाश मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री रत्नेश कुशवाहा, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सतीश राजू, प्रदेश प्रवक्ता शिव मेहता, प्रेम कुशवाहा, कर्मवीर, नंदकिशोर मेहता, क्रीडा प्रकोष्ठ आंनद जी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अनमोल शोभित, विकास जी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय कुमार मौजूद थे।

स्वर्ण पदक विजेता – उज्जवल मिश्रा (गोपालगंज) सुजीत कुमार (सारण) रिशू राज (पटना) रजनीश कु. गुप्ता (गोपालगंज) अंकित आर्यन (मोतिहारी) शिवम सिंह (मोतिहारी) खुशदील सिंह (मोतिहारी) विकास कुमार (मोतिहारी) दीपक कुमार (पटना) आदित्य शुभम (लखीसराय) आदित्य राज (सारण) रविस रमन (पटना) कृष राज (पटना) अनमोल प्रियदर्शी (पटना) मान्य सिंह (मोतिहारी) अर्जुन श्रीवास्तव (मोतिहारी) स्वाति कु., साक्षी कु.।

रजत पदक विजेता – आदर्श राज (पटना) राजकुमार (लखीसराय) आर्यन कु. (पटना) रोहित पांडे (गोपालगंज) अधीराज (लखीसराय) शुभम ठाकुर (गोपालगंज) आशिक आलम (मोतिहारी) पवन कुमार (मोतिहारी) बल्ली कुमार (पटना) राहुल कु. (मोतिहारी) आदर्श कु. (मोतिहारी) आसिफ़ हुसैन (मोतिहारी) अतिश कुमार (मोतिहारी) रौनक राय (लखीसराय)।

कांस्य पदक विजेता – अदनान इकबाल (मोतिहारी) अभय कु. शर्मा (गोपालगंज) गुड्डू कु. (मोतिहारी) अर्पित तिवारी (गोपालगंज) आदर्श तिवारी (गोपालगंज) उत्कर्ष राय (पटना) अरिहंत केशव (पटना)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.