Saturday, June 6, 2026
Home बिहारकबड्डी पाटलिपुत्र व बुनियाद क्लब ने ठाकुर प्रसाद स्मृति कबड्डी का खिताब जीता

पाटलिपुत्र व बुनियाद क्लब ने ठाकुर प्रसाद स्मृति कबड्डी का खिताब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। क्रीड़ा भारती पटना द्वारा आयोजित ठाकुर प्रसाद स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का पुरुष व महिला वर्ग का खिताब क्रमश: पाटलिपुत्र स्पोट्र्स एकेडमी और बुनियाद क्लब दरियापुर (मोकामा) ने जीत लिया है।

पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग के परिसर में बिहार राज्य कबड्डी संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल में पाटलिपुत्र स्पोट्र्स एकेडमी ने सर्वोदय कबड्डी क्लब को 47-28 से हराया। बालिका वर्ग के फाइनल में बुनियाद क्लब दरियापुर ने आजाद कबड्डी क्लब मरांची को 41-34 से हराया।

बालक वर्ग के फाइनल में पाटलिपुत्र स्पोट्र्स एकेडमी से मारुतिनंदन, अंकित, रुपक, निशांत, निखिल, रित्विक और रामाकांत ने अच्छी रेडिंग, टैकलिंग किया। मध्यांतर तक पाटलिपुत्र 30़फ19 से आगे थी। सर्वोदय को निगेटिव अंक मिले। पाटलिपुत्र को 6 लोना व 17 बोनस अंक मिला। सर्वोदय को दो लोना अंक व 4 बोनस अंक मिला। पाटलिपुत्र ने यह फाइनल मैच 47-28 से जीता।
बालिका वर्ग के फाइनल में बुनियाद क्लब की खिलाड़ियों ने मैच के दौरान तकनीक युक्त खेल प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक बुनियाद की टीम 28-19 से आगे थी। बुनियाद के लिह कोमल, वर्षा, रुपम, रीता ने औार आजाद क्लब मरांची से चांदनी, गीता, खुशबू, छोटी ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। बुनियाद को 4 लोना अंक व 10 बोनस अंक मिला।

मैच समाप्ति के बाद आयोजित समारोह में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सत्ता पक्ष के विधान सभा के उपमुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा (एमएलए), प्रो माया शंकर, आदित्य शंकर, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, पटना जिला पर्षद की उपाध्यक्ष ज्योति सोनी ने पुरस्कृत किया।


सबों का स्वागत आयोजन सचिव यशवंत कुमार सिंह ने किया जबकि अध्यक्षता क्रीड़ा भारती पटना के अध्यक्ष रविरंजन सिंह ने किया। इस मौके पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव व संयुक्त सचिव अवधेश कुमार सिंह मौजूद थे। सभी अतिथियों को अंग वस्त्रम व मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया। इसी समारोह में कबड्डी के पांच महत्वपूर्ण हस्तियों क्रमश: दोहा एशियाड के स्वर्ण विजेता राजीव कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय कोोच चांदनी कुमारी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शमा परवीन, प्रो कबड्डी लीग फेम नवीन कुमार व अरमान को क्रीड़ा भारती की ओर से विशेष रूप से अंग वस्त्रम, प्रतीक चिह्न और अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.