Friday, June 19, 2026
Home Latest फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का आधिकारिक लोगो जारी

फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का आधिकारिक लोगो जारी

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। भारत में अगले साल आयोजित होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल के आधिकारिक लोगो का शनिवार को यहां प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर अनावरण किया गया।

इसी के साथ विश्व कप के आयोजन में भी अब पूरे एक साल का समय रह गया है। भारत में अब तक आयोजित होने वाले यह दूसरा फीफा टूर्नामेंट है। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत में अगले साल दो नवंबर से 21 नवंबर तक होगा।

स्थानीय आयोजन समिति (लोकल ऑगेर्नाइजिंग कमेटी), फीफा और भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने अनावरण समारोह के दौरान फुटबॉल की ताकत, खासकर युवाओं के बीच होने वाली प्रतियोगिताओं के महत्व के बारे में बताया कि यह किस तरह समाज में सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा दे सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन आधिकारिक लोगो को प्रकट करने के लिए हुए शानदार आउटडोर लाइट प्रोजेक्शन से हुआ जिसमें भारत और फुटबाल की दुनिया के कई सितारों ने भाग लिया।

भारत की अंडर-17 महिला फुटबाल टीम की सदस्य भी इसमें मौजूद थी जो अगले साल ट्रॉफी उठाने के लिए प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगी। इसी ट्रॉफी के आकार के लोगो का अनावरण किया गया। इसका आकार प्राकृतिक दुनिया और भारतीय संस्कृति दोनों को रोमांचक और रंगीन तत्वों को जोड़ती है।
बेस की चमकीली नीली लहरें ट्रॉफी के रूप में ऊपर की ओर पहुंचती हैं और डिजाइन को उभारती हैं। गेंदे के फूल से बनी बूंदों की फ्रेम युवाओं के बीच विकास और तरक्की के उत्सव के प्रतीक को प्रदर्शित करती है। गेंदे का रंग और स्टाइल हजारों वर्षो पुरानी भारतीय टाई-डाई तकनीक बन्धनी वस्त्रों से तैयार की गई है। गेंदे के तने को पारंपरिक वारली पेंटिंग्स से प्राप्त एकता और उत्सव के जीवंत प्रतीकों से उच्चारित किया गया है, वह भी बंधनी पैटर्न में पाए जाने वाले ब्राइट रंगों में।

खेलमंत्री किरेण रिजिजू ने कहा, मैं आधिकारिक लोगो के लॉन्च का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं हमारी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खड़ा हूं, जो इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.