Saturday, May 16, 2026
Home Slider नेमार ने पेले का रिकॉर्ड तोड़ा, बने ब्राजील के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर

नेमार ने पेले का रिकॉर्ड तोड़ा, बने ब्राजील के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। नेमार शुक्रवार को तीन बार के विश्व कप विजेता और महान फुटबॉलर पेले को पछाड़कर ब्राजील के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये।

नेमार ने यह उपलब्धित बोलिविया के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में 61वें मिनट में गोल करके हासिल की। अमेजन शहर के बेलेम में इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 78वां गोल दागा जिससे वह पेले के 77 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल रहे।

ब्राजील ने इस विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में 5-1 से जीत दर्ज की। नेमार ने मैच में टीम के लिए चौथा और पांचवां गोल दागा। अब उनके कुल 79 गोल हो गये हैं।

अल हिलाल का यह स्ट्राइकर 17वें मिनट में एक पेनल्टी से भी चूक गया था। नेमार ने यह रिकॉर्ड गोल करने के बाद हवा में मुक्का लगाकर जश्न मनाया जैसा कि आमतौर पर पेले किया करते थे। पिछले साल दिसंबर में पेले का निधन हो गया था जिन्होंने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल दागे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights