Saturday, June 13, 2026
Home Slider नीरज कुमार पप्पू बने खेलो इंडिया प्रतिभा पहचान जोनल कमेटी के सदस्य

नीरज कुमार पप्पू बने खेलो इंडिया प्रतिभा पहचान जोनल कमेटी के सदस्य

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सह खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार पप्पू को खेलो इंडिया द्वारा टैलेंट आइडेंटिफिकेशन जोनल कमेटी ईस्ट जोन (खो-खो) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में खेलो इंडिया टेलेंट आइडेंटिफिकेशन के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर डॉ एसएस राय ने पत्र निर्गत कर दिया है।

ईस्ट जोन में बेस्ट बंगाल, ओड़िशा, बिहार, मध्यप्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह को रखा गया है। इस प्रोग्राम के तहत ग्रास रुट लेवल से प्रतिभाओं को खोजना है। इस कार्य के लिए खेलो इंडिया की ओर से सारा खर्च वहन किया जायेगा।

इस कमेटी का मेंबर बनने पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधकारियों समेत जिला संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.