Saturday, June 13, 2026
Home Slider नीरज कुमार पप्पू बने भारतीय खो-खो महासंघ का एक्जीक्यूटिव मेंबर

नीरज कुमार पप्पू बने भारतीय खो-खो महासंघ का एक्जीक्यूटिव मेंबर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय खो-खो महासंघ के  कुछ  पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए धवनदीप बिल्डिंग 6, जंतर मंतर रोड न्यू दिल्ली में इलेक्शन आयोजित करवाया गया । इस इलेक्शन के आधार पर मुंगेर जिला खो-खो संघ के प्रेसिडेंट सह खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार ‘पप्पू’ को निर्विरोध  खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया का एक्जीक्यूटिव मेंबर निर्वाचित किया गया। यह इलेक्शन रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट गीतांजलि शर्मा की उपस्थिति में हुई।

उन्होंने जीत मिलने पर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।  इस नई जिम्मेवारी को दिए जाने पर नीरज कुमार पप्पू ने भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल एवं महासचिव एम. एस . त्यागी जी को दिल से धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय खो-खो महासंघ पूरे भारत वर्ष में लगातार खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है , हमें जो जिम्मेदारी दी गई है  , उसका मैं पूरी ईमानदारी से हमेशा निर्वहन करने के लिए प्रयासरत रहूंगा। साथ ही इस खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा  योगदान  देता रहूंगा।

खो-खो एसोसिशन ऑफ बिहार के महासचिव को यह जिम्मेदारी मिलने पर मुंगेर जिला खो-खो संघ के  सचिव हरिमोहन सिंह ने उन्हें बधाई दी साथ ही उन्होंने भारतीय खो-खो महासंघ के सभी वरीय पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा, कि यह बिहार के खो-खो खिलाड़ियों एवं खो-खो प्रेमियों के लिए गौरव की बात है। इससे राज्य में खो-खो खेल को बढ़ावा देने में और बड़ी गति मिलेगी। सभी खेल प्रेमियों में इसको लेकर हर्ष देखी गई और सबों ने उनको बधाई दी। यह चुनावी प्रक्रिया सरकार द्वारा भेजे गए नए गाइडलाइन के अनुसार करवाया गया।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.