32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रीय सबजूनियर खो-खो प्रतियोगिता दो अक्टूबर से रांची में

रांची। झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन एवं रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में 30वीं सबजूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय प्रांगण रांची ( रांची कॉलेज मैदान) में आगामी 2 से 6 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। पहले यह प्रतियोगिता इसी तिथि को धनबाद मेंं आयोजित होना थी, लेकिन अचानक राज्य खो-खो संघ के अध्यक्ष एस. एम. हाशमी जी के तबीयत खराब रहने के कारण रांची लाया गया।

इस प्रतियोगिता में पूरे भारत देश के विभिन्न राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश से 72 (36 बालक एवं 36 बालिका) टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरे देश से लगभग एक हजार खिलाड़ी, एक सौ पचास फेडरेशन के पदाधिकारीगण/तकनीकी अधिकारी एवं एक सौ स्थानीय तकनीकी अधिकारी तथा कार्यकर्ता भाग लेगी लेगें।

प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम मेंं कल शाम भारतीय खो-खो महासंघ के महासचिव एम. एस. त्यागी जी मैदान का निरीक्षण एवं प्रतियोगिता से संबंधित सभी चीजो का जायजा लेगें। प्रतियोगिता के तैयारी मेंं राज्य संघ के कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद, महासचिव अखिलेशवर प्रसाद, मुकेश कुमार, तपन राउत एवं झारखंड राज्य खो-खो संघ के उपाध्यक्ष सह महासचिव रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के अजय झा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है।

राज्य संघ के उपाध्यक्ष अजय झा ने झारखंड राज्य खो-खो संघ से पंजीकृत सभी जिला अध्यक्ष/महासचिव/सचिव /कोषाध्यक्ष /प्रतिनिधिमंडल को 22 सितंबर को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची के सभागार मेंं पूर्वाह्न ग्यारह बजे भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी झारखंड राज्य खो-खो संघ के उपाध्यक्ष अजय झा ने दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights