Home Slider राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिता : क्रॉस कंट्री दौड़ में संघमित्रा व आकाश ने मारी बाजी

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिता : क्रॉस कंट्री दौड़ में संघमित्रा व आकाश ने मारी बाजी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार अन्तर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़, आर्म रैसलिंग एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राज्य भर से 500 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी प्रतियोगिताएं बिरसा मुंडा स्टेडियम ,मोराबादी, रांची में कराया गया। मनोज कुमार ,सचिव पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं खेल निदेशक सुशांत गौरव ने हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं सभी अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़, महिला 4 किलोमीटर एवं पुरुष 6 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिये गए। प्रथम को 21, 000, द्वितीय को 11,000 एवं तृतीय को 7500 रुपए नकद खेल विभाग द्वारा प्रदान दिया गया।

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के सचिव विजय सिंह, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, खेल निदेशालय के अधिकारी विकास पाठक, अभिषेक नंद विभागीय प्रशिक्षक उपस्थित थे।

इस क्रम में खेल सचिव एवं खेल निदेशक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा कहा सभी खिलाड़ियों को अच्छा खेल दिखाने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उक्त प्रतियोगिता में कुल 500 खिलाड़ी पूरे राज्य से हिस्सा लिया।

परिणाम
क्रॉस कंट्री दौड़
महिला

  1. संघमित्रा मेहता – गिरिडीह
    2.मोनिका कुमारी – रामगढ़
    3.आशा कुमारी – चतरा
    पुरुष
    1.आकाश कोहली – दिल्ली
  2. राजन कुमार – रामगढ़
  3. छोटे लाल – रामगढ़
    आर्म रेसलिंग
    बालक
    1.अंशु कुमार सिंह-रांची, साई
    2.मजहर रवानी – देवघर
    3.रणवीर कुमार – डे बोर्डिंग, रांची
    रस्सा कसी
    1.कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर रांची
    2.साईं ट्रेनिंग सेंटर रांची
    3.साईं रांची
    आरसी अकादमी,रांची

कार्यक्रम के सफल संचालन में झारखंड एथलेटिक्स संघ,एवम झारखंड कुश्ती संघ द्वारा तकनीकी सहयोग
प्रदान किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights