35 C
Patna
Friday, March 29, 2024

National Soft Tennis : बालक अंडर-18 एकल का स्वर्ण व रजत पदक बिहार की झोली में

पटना। अहमदाबाद (गुजरात) के गुजरात स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 16वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2021-22 के बालक अंडर-18 एकल स्पर्धा के स्वर्ण व रजत पदक बिहार की झोली में आया।


यह जानकारी देते हुए सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने बताया कि बालक अंडर-18 एकल फाइनल मुकाबले में बिहार के आकृत कुमार और नीतीश कुमार में खिताबी भिड़ंत हुई जिसमें आकृत ने नीतीश को 1-4,11-9, 6-4, 1-4,7-4 से हराया। यह मुकाबला टाइब्रेकर तक गया। इस जीत से आकृत को स्वर्ण पदक मिला जबकि नीतीश कुमार को रजत से संतोष करना पड़ा। ये दोनों खिलाड़ी भोजपुर जिला के रहने वाले हैं।


इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद, राजशेखर, वासुदेव प्रसाद,कोषाध्यक्ष बबीता कुमारी, भोजपुर जिला सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव डॉ रंजीत भूषण, रवि मेहता, प्रिंस कुमार ने बधाई दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights