Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा जिला जूनियर डिवीजन Cricket League शुरू

नालंदा जिला जूनियर डिवीजन Cricket League शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

नालंदा जिला जूनियर लीग का शुभारम्भ किया गया मैच का उद्घाटन हिलसा एसडीएम प्रवीण कुमार और एकंगरसराय सीओ प्रवीण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल सिंह, संयुक्त सचिव संजीव कुमार मौजूद तथा कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, टीआई एकंगर थाना अखिलेश झा, टीआई ओंगारी थाना रविंद्र कुमार, संतोष पांडेय, बिक्रम सोलंकी, सिकंदर यादव, क्षितिज कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

NDJL -2024 का पहला मैच नालंदा ए बनाम नालंदा सी के बीच खेला गया। नालंदा ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाये जिसमे शुभम 56, उत्कर्ष 21 और अतिरिक्त के रूप में 54 रन का योगदान रहा। नालंदा सी के गेंदबाज रामा शंकर ने 32/2 तथा मुस्ताफा, हिमांशु, युग,  मो शैम और आदित्य ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलते हुए नालंदा सी 125 रन ही बना पायी और मैच 25 रनो से हार गयी। नालंदा सी की ओर से हिमांशु 17, युग 47 और मो सैम ने 22 रन बनाये। नालंदा ए के गेंदबाज उज्जवल 12/5, अंकित, सौरभ और उत्कर्ष ने एक एक विकेट लिए।

उज्जवल को मैन ऑफ़ दा मैच दिया गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफा और मो सब्बीर ने निभाई स्कोर क्षितिज प्रियदर्शी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.