Wednesday, June 10, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy Shyamal Sinha U16 One Day Trophy में मुजफ्फरपुर जीता

Shyamal Sinha U16 One Day Trophy में मुजफ्फरपुर जीता

मधुबनी की टीम 2 विकेट से हारी, मुजफ्फरपुर के बब्लू रहे मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 12 मई। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में चल रहे श्यामल सिन्हा मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 2 विकेट से हराया l

 

स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी ने 47.5 ओवर में ऑल आउट होकर 177 रन बनाया। आयुष आलोक ने 47, सचिन ने 23, रवि किशन ने 18 रन बनाया।

 

मुजफ्फरपुर की ओर से सौरव ने 3 आदित्य और शाहगीर ने 2-2 विकेट लिया।

 

जबाब में मुजफ्फरपुर की टीम 41.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन बना कर मैच जीत लिया। बब्लू ने 53 रन, ऋषित ने 32 और आशुतोष ने 22 रन बनाया।

 

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुजफ्फरपुर के बब्लू को दिया गया। मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व तैयव हुसैन, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार थे l सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 13 मई को दरभंगा बनाम मधुबनी के बीच मैच होगाl मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

 

मधुबनी : 47.5 ओवर में 177 रन पर ऑल आउट, सचिन कुमार 23, उत्तम भारद्वाज 15, आयुष राज 47,शशांक गुप्ता 17, रविकिशन साह 18, कुमार सिद्धि 13, शिवम यादव 12,अभिनव भारद्वाज नाबाद 10, अतिरिक्त 21, आदित्य बाबू 2/36, शाहागीर मुसब्बिर 2/30, अयान जाकी 1/37, सौरभ कुमार 3/24, रिशित रतन 1/8

 

मुजफ्फरपुर : 41.2 ओवर में 8 विकेट पर 180, आशुतोष वत्स 22, रिशित रतन 32, प्रेम विजय कुमार 18, उज्ज्वल कश्यप 18, बब्लू नाबाद 53, आदित्य बाबू 12, अतिरिक्त 19, उज्ज्वल राज 3/43, कुमार सिद्धि 1/20, आयुष राज 1/38, शिवम यादव 2/26,

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.