Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर : भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी में स्ट्राइकर्स की दूसरी जीत

मुजफ्फरपुर : भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी में स्ट्राइकर्स की दूसरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

भारती क्लब के तत्वाधान में आयोजित भारती जूनियर्स चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारती स्ट्राइकर्स ने भारती हॉक्स को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती हॉक्स ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 131 रन बनाए जिसमें आर्यन विमल ने 20 रन,नवाज ने 19 रन,अभिनव चौधरी ने 30,एवम तन्मय ने 13 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में भारती स्ट्राइकर्स की तरफ से आगाज आलम ने 3, अभिषेक ने 2, रिसीत रत्न ने 2,अंचल ने 2 एवम आदित्य बाबू ने 1 विकेट लिए।

जवाब में भारती स्ट्राइकर्स ने 33 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत के लिए 132 रन बना लिए।भारती स्ट्राइकर्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आगाज ने 12,प्रहर्श ने 12, रिसित रत्न ने 10,आलीशान रजा ने 22 एवम इंदल चौहान ने 14 रन बनाए।

गेंदबाजी में भारती हॉक्स के तरफ से रोहित ने 2,आदर्श ने 1 एवं नवाज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती स्ट्राइकर्स के आगाज आलम को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं आयुष राज थे वही स्कोरर की भूमिका आदित्य कुमार ने निभाई।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.