Saturday, June 20, 2026
Home बिहारअन्य खेलढाबा के वीडियो जर्नलिस्ट श्रवण कुमार नहीं रहे

खेलढाबा के वीडियो जर्नलिस्ट श्रवण कुमार नहीं रहे

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना से चलने वाले Sports न्यूज वेब पोर्टल खेलढाबा.कॉम व हिंद आवाज के वीडियो जर्नलिस्ट (कैमरामैन) और पत्रकार श्रवण कुमार नहीं रहे। उन्होंने गुरुवार की सुबह में राजधानी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लगभग 27 वर्ष के थे। गौरतलब है कि पिछले सात-आठ महीने पहले उनका माउथ कैंसर डिटेक्ट हुआ। इसके बाद उनका इलाज चला और पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे पर हाल के दिनों में उनकी तबीयत धीरे-धीरे खराब होने लगी थी और आखिर में उनका साथ इस दुनिया से साथ छूट गया। वे अपने पीछे रोता बिलखता पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
स्व. श्रवण कुमार की स्पोट्र्स में रूचि थी इसीलिए स्पोट्र्स इवेंट में उनका जाना ज्यादा होता था। वे वीडियो जर्नलिस्ट के साथ कभी-कभी रिपोर्टिंग भी कर लेते थे। कई खेल इवेंट में उन्होंने संवाददाता के रूप में काम किया था। उनके निधन पर बिहार खेल जगत ने शोक व्यक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.