Friday, June 5, 2026
Home Slider फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, मुजफ्फरपुर ने पटना को हराया

फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, मुजफ्फरपुर ने पटना को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। शहर के किला मैदान पर शुरू फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने पटना को दो विकेट से हराया।

मुजफ्फरपुर ने टॉस जीता और पटना को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पटना ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 176 रन बनाये। सौरभ सुमन ने 90, दीपक ने 35, कुंदन ने 14 रन बनाये। मुजफ्फरपुर की ओर से राजेश ने 2, मयंक ने दो विकेट चटकाये। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

जवाब में मुजफ्फपुर की टीम 8 विकेट खोकर अंतिम ओवर में 8 विकेट पर 177 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अतुल प्रियंकर ने 49, तुषार ने नाबाद 21, निशांत व राजेश ने 18-18, हिमांशु ने 15, मयंक ने 14 और सुदर्शन ने 10रन बनाये। पटना की ओर से कुंदन और धीरज ने 2-2, अर्नव किशोर, रजनीश और रंजीत ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य पार्षद श्रीमती माया देवी ने किया। मैच के अंपायर निरंजन कुमार और नृपेश रंजन थे स्कोरिंग आफताब ने किया।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.