Monday, June 15, 2026
Home Slider मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट : बिहार दस विकेट से हारा

मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट : बिहार दस विकेट से हारा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में आंध्रप्रदेश ने बिहार को दस विकेट से पराजित किया। शनिवार को बिहार का मुकाबला गोवा से होगा।
विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस आंध्रप्रदेश ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 97 रन बनाये। बिहार की ओर से आंशुमान गौतम ने 21, पवन कुमार ने 11, रहमतुल्लाह ने नाबाद 44, राजेश सिंह ने 1, सरफराज अशरफ ने 9, विवेक कुमार ने 1, असफान खान ने 7, आशुतोष अमन ने 2 रन बनाये। शशीर राठौर का खाता नहीं खुला। आंध्रप्रदेश की ओर से स्टीफन चिपुरापल्ली ने 16 रन देकर 1, अयप्पा बांदरु ने 21 रन देकर 1, एस कोदी ने 20 रन देकर 3, धर्मा रेड्डी ने 11 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में आंध्रप्रदेश ने बिना विकेट खोए 11.5 ओवर में 98 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हनुमा बिहारी ने 32 गेंद में नाबाद 46 और अश्विन कटिनगेरी ने 39 गेंद में नाबाद 52 रन बनाये। बिहार के विवेक ने 2 ओवर में 11, विपुल कृष्णा ने 2 ओवर में 25, आशुतोष अमन ने 2 ओवर में 20, सरफराज अशरफ ने 3 ओवर में 16 रन, शिवम कुमार ने 1.5 ओवर में 18, राजेश सिंह ने 1 ओवर में 8 रन खर्च किये और इन सबों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.