Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार जिला क्रिकेट लीग में मिथुन मंडल की धारधार गेंदबाजी

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में मिथुन मंडल की धारधार गेंदबाजी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही कटिहार जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग में हेमकुंज सीसी ने ड्रीम इलेवन को चार विकेट से हराया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ezgif.com-optimize.gif


हेमकुंज के कप्तान इब्राहिम आलम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला काफी कारगार रहा क्योंकि ड्रीम इलेवन की टीम 25. 3 ओवर में 140 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज मो.शब्बीर ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। मो.जुबेर ने 20, अकमल हुसैन ने 17 और ज़फर इमाम ने 16 रनों का योगदान किया। हेमकुंज के मिथुन मंडल ने 24 रन देकर 4 विकेट, सतपाल कुमार ने 10 रन देकर 2, इब्राहिम आलम ने 52 रन देकर 2 विकेट लिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is ezgif.com-gif-maker-1.gif
This image has an empty alt attribute; its file name is ezgif.com-gif-maker.gif

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हेमकुंज ने 24.4 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किये। कुणाल मिर्धा ने 44 रन, सतपाल कुमार ने 25 रन, ग़ुलाम मुर्तज़ा ने 20 रन जबकि माणिक मंडल ने 16 नाबाद रन बनाए। अकमल हुसैन ने 28 रन देकर 3, रियाज़, फ़ारुक़ और नूरउद्दीन ने 1-1 विकेट लिये। हेमकुंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मिथुन मंडल को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। संयुक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया कि कल मैच ऑफिसर क्रिकेट क्लब बनाम स्पार्क इलेवन के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.