33 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला स्पेन से

लुसाने (स्विट्जरलैंड)। हॉकी पुरुष विश्व कप ओड़िशा 2023 में भारत का पहला मैच 13 जनवरी 2023 को स्पेन के खिलाफ होगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

13 जनवरी को होगी टूर्नामेंट की शुरुआत
एफआईएच ने बताया कि यह मैच राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जनवरी को ही ओलंपिक 2016 की स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना और अफ्रीका की सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मैच के साथ होगी, जो भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में भी होगा मैच
इस स्टेडियम ने पुरुष विश्व कप 2018 के फाइनल की मेजबानी भी की थी। महासंघ ने बताया कि भुवनेश्वर में दिन का दूसरा मैच दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच होगा। दूसरी ओर राउरकेला का नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम अपने पहले एफआईएच विश्व कप मैच की मेजबानी करेगा, जिसमें इंग्लैंड और वेल्स एक दूसरे से भिड़ेंगे। दिन के दूसरे मुकाबले में भारत और स्पेन आमने सामने होंगे।

29 जनवरी को खेला जायेगा फाइनल मुकाबला
टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए भारत को पूल डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है। पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका हैं जबकि पूल बी में गत चैंपियन बेल्जियम को जर्मनी, कोरिया और जापान से मुकाबला करना है। पूल सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि चिली और वेल्स ने पहली बार पुरुष विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। बेल्जियम वर्तमान विश्व चैंपियन है, जिसने 2018 संस्करण के फाइनल में नीदरलैंड को हराया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights