Thursday, May 21, 2026
Home Slider 36वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारोत्तोलन, कुश्ती, रोइंग, तलवारबाजी और तीरंदाजी की टीमें रवाना

36वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारोत्तोलन, कुश्ती, रोइंग, तलवारबाजी और तीरंदाजी की टीमें रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने के लिए बिहार का तीसरा जत्था रवाना हुआ। तीसरे जत्थे में भारोत्तोलन, कुश्ती, रोइंग, तलवारबाजी और तीरंदाजी की टीमें रवाना हुईं। ये पांचों टीमें अहमदाबाद जायेंगी। यह जानकारी बिहार ओलंपिक संघ के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने दी।

उन्होंने बताया कि टीम की रवानगी से खिलाड़ियों को बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरन, निदेशक सह सचिव पंकज राज, बिहार ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद सिंह, बिहार ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य सह एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली, बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार सिंह ने हौसला अफजाई की और जीत की शुभकामना दी।

टीमें इस प्रकार है-
भारोत्तोलन
सागर कुमार। कोच सह मैनेजर-मुकेश कुमार
कुश्ती
राजीव यादव, मुलायम खरवार, राहुल कुमार, शुभम कुमार, करण, चंदन पांडेय। कोच-विजय कुमार और सतीश कुमार सिंह।
रोइंग
दीपांशु कुमार सिंह। कोच सह मैनेजर-मोहम्मद सरफराज आलम।
तलवारबाजी
हर्ष राज,आकाश कुमार, तुषार कुमार, आशीष कुमार। कोच-श्रवण कुमार गुप्ता। मैनेजर-श्रुति कुमारी।
तीरंदाजी
सपना कुमारी,पूजा कुमारी राय, पूजा कुमारी, पूनम सिंह, अंकित रौशन, अविनाश कुमार ओझा। कोच-चंदन कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह। मैनेजर-अंजलि कुमारी।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights