Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान में पटना में हुए कई कार्यक्रम

नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान में पटना में हुए कई कार्यक्रम

युवाओं ने ली नशामुक्त भारत बनाने की शपथ

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 सितंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के निदेश के आलोक खेल विभाग, बिहार के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा रविवार को नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, युवा के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्त भारत बनाने को लेकर सभी के शपथ लेने से हुई। उसके बाद जन जागरूकता के लिए दौड़ एवं साईकिल रैली निकाली गई। जो खेल भवन- सह- व्यायामशाला राजेन्द्र नगर से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुनः खेल भवन में समाप्त हुई। जहाँ सबों ने सामूहिक योगाभ्यास और ध्यान (मेडिटेशन) किया।

खेल भवन- सह- व्यायामशाला , पटना के कांफ्रेंस हाल में नशामुक्त युवा विकसित भारत अभियान के तहत पैनल चर्चा और अनुभव साझा का कार्यक्रम भी आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी,पटना ने सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अपने अनुभव साझा किया तथा नशामुक्त भारत बनाने पर चर्चा की। अंत में सामूहिक रुप से राष्ट्रगान हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.