Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Committee of Management की बैठक में हुए कई निर्णय, जल्द बने इस सत्र का कैलेंडर

BCA Committee of Management की बैठक में हुए कई निर्णय, जल्द बने इस सत्र का कैलेंडर

by Khel Dhaba
0 comment
पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होने वाले बीसीए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची।

पटना, 24 दिसंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के घरेलू मैच की रूपरेखा एक सप्ताह के भीतर जारी करने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। बीसीए कार्यालय में अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव जियाउल आरफीन, संयुक्त सचिव सुश्री प्रिया कुमारी, कोषाध्यक्ष आशुतोष नन्दन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, सी ए जी नॉमिनी सुश्री पुष्पलता और खिलाड़ी प्रतिनिधि पुरुष वर्ग पवन कुमार सिंह शामिल हुए।

बैठक में भाग ले रहे सचिव ज़ियाउल आरफीन, सी ए जी नॉमिनी सुश्री पुष्पलता और खिलाड़ी प्रतिनिधि पुरुष वर्ग पवन कुमार सिंह का स्वागत किया गया। पूर्व की बैठक की संपुष्टि के बाद इस सत्र के बोर्ड मैचों में अभी तक हुए प्रदर्शन की समीक्षा हेतु उपाध्यक्ष सह क्रिकेटिंग इंचार्ज दिलीप सिंह तथा जी एम क्रिकेट ऑपरेशन सुनील सिंह को अधिकृत किया गया तथा समीक्षोंपरांत आगे की क्रिकेटिंग गतिविधियों की रूप रेखा के निर्धारण हेतु अधिकृत किया गया।

एक महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार इस घरेलू सत्र की गतिविधियों, योजना एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने तथा अविलंब घरेलू सत्र सह अंतर जिला प्रतियोगिता को प्रारम्भ करने के लिए जी एम क्रिकेट ऑपरेशन सुनील सिंह को अधिकृत किया गया। लेखा विभाग द्वारा प्रस्तुत सभी खर्चों को पारित करते हुए लंबित भुगतानों के लिए भी आवश्यक कारवाई हेतु स्वीकृति दी गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.