Saturday, June 13, 2026
Home Slider बिहार हैंडबॉल संघ के एजीएम में लिये गए कई निर्णय

बिहार हैंडबॉल संघ के एजीएम में लिये गए कई निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार हैंडबॉल संघ की वार्षिक सामान्य बैठक रविवार को यूथ हॉस्टल पटना में सम्पन्न हुई। राज्य कार्यकारिणी के अलावा 30 जिला के सचिव/अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार जबकि वार्षिक प्रतिवेदन के साथ संचालन बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने की।

गत वर्ष के आय व्यय का विवरण राज्य संघ के कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद ने रखा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना के बाद सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के तहत खिलाड़ियो को अभ्यास करा प्रतियोगिया एवं चयन ट्रायल के लिए तैयार करे।

शीघ्र ही राज्य संघ विभिन्न प्रतियोगिता के लिए तिथि का निर्धारण करेगा। खिलाड़ियों के चयन को लेकर सभी जिला सचिव के बीच अंतर विद्यालय प्रतियोगिता कराकर बेहतर खिलाड़ियो का चयन एवं उनका प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को लेकर आम सहमति बनी।

बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों में  बिहार हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह , आचार्य गोपाल, एसओएस बेगूसराय के निदेशक सूरज कुमार पांडेय, अध्यक्ष सारण जिला कृष्णमोहन सिंह, मुजफ्फरपुर से डॉ फैज, रोहतास अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय, जहानाबाद सचिव आलोक कुमार, भोजपुर अभिषेक ओझा, सिवान से राधा कुमारी, विनय कृष्ण, कैमूर सचिव संतोष सिंह, बेगूसराय से रामप्रवेश कुमार सहित अन्य थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.