Tuesday, June 2, 2026
Home Latest मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, आरके इमो सिंह फिर बने अध्यक्ष

मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, आरके इमो सिंह फिर बने अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

इंफाल। मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में आरके इमो सिंह के गुट ने बाजी मार ली है। सभी पांच पदों पर उनके गुटों ने बाजी मारी है।

मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन के नये अध्यक्ष आरके इमो सिंह बने है। ये पहले इस पद पर ही थे और वे दोबारा चुना गया है। उपाध्यक्ष विनो सिंह बने है। पिछली कमेटी में ये संयुक्त सचिव थे। सचिव प्रियनंदा सिंह को चुना गया है। ये भी दोबारा इस पद आसीन हुए हैं। संयुक्त सचिव के बोबिन सिंह बने हैं और कोषाध्यक्ष एल रोनल सिंह बने हैं।

नये अध्यक्ष आरके इमो सिंह ने कहा कि मणिपुर में क्रिकेट के विकास गति पकड़ ली है और इसे हम पूरी गति देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि जल्द से जल्द हमारे राज्य का प्लेयर इंडिया टीम में जगह बनाये।

उपाध्यक्ष विनो सिंह ने कहा कि हमने पिछले सीजन में अच्छा काम किया था। हम सबों की जिम्मेवारी और बढ़ गई है और आने वाले दिनों में मणिपुर में क्रिकेट संसाधनों को बढ़ाने के साथ-साथ हर चीजों को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मणिपुर की टीम घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा खेल रही है। हम आगे खिलाड़ियों के ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान देंगे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को धन्यवाद दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.