Tuesday, June 23, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य मैराज व गनीमत ने विश्व कप निशानेबाजी में जीता मिश्रित टीम स्कीट स्वर्ण

मैराज व गनीमत ने विश्व कप निशानेबाजी में जीता मिश्रित टीम स्कीट स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

काहिरा। भारतीय निशानेबाज मेराज अहमद खान और गनीमत सेखों ने मिस्र के काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप 2023 में स्कीट मिश्रित टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर निशाना लगा कर जीत हासिल कर ली है।

दोनों निशानेबाजों ने फाइनल मुकाबले में मेक्सिको के लुइस राउल गैलार्डो ओलिवरोस और गैब्रिएला रॉड्रिग्ज को 6-0 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि ओलिवरोस और रॉड्रिग्ज की झोली में रजत पदक आया। वहीं, दो बार की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिमोना स्कोशेट्टी और रियो ओलंपिक चैंपियन गेब्रियल रॉसेटी की इतालवी जोड़ी को कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

क्वालिफ़िकेशन राउंड में ओलंपियन मेराज अहमद खान ने 74/75 का स्कोर करते हुए अपना 5वां सीनियर आईएसएसएफ विश्व कप मेडल जीता। दरअसल, भारतीय जोड़ी ने 150 में से संयुक्त रूप से 143 का स्कोर बनाया, जो मेक्सिको के स्कोर के बराबर था।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल से पांच मई तक काहिरा में आयोजित 2023 आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में दुनिया भर के 450 से अधिक निशानेबाज अपना भाग्य अजमाने के लिए उतरे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.