पटना, 23 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 23 जून यानी मंगलवार को खेले गए मैच में सिविल ऑडिट ने नवशक्ति निकेतन को 81 रन से पराजित किया।
सिग्मा स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस नवशक्ति निकेतन ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सिविल ऑडिट ने 30.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन बनाये। रिशु राज ने 58, रेहान रफी ने 26, अर्जुन राणा ने 26, सौरभ सिंह ने 23, दिव्या केशव ने 20 बनाये। अतिरिक्त के सहारे 30 रन बने।
नवशक्ति निकेतन की ओर से सौरभ राणा ने 2, साहिल ने 2, अमन कुमार ने 4 और यश राज ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में नवशक्ति निकेतन की टीम 27 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। अमन कुमार ने 36, अस्तित्व चंद्रा ने 17, आयुष रंजन ने 14, आदित्य राज ने 19, देव राजपूत ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 24 रन बने।
सिविट ऑडिट की ओर से रेहान रफी ने 2, अर्जुन राणा, रिशु राज, सौरभ सिंह, रुद्रा ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के रिशु राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
सिविल ऑडिट : 30.2 ओवर में 216 रन पर ऑल आउट, रेहान रफी 26, अमित कुमार 10, रिशु राज 58, अर्जुन राणा 26, मोहम्मद रफी 10, सौरभ सिंह 20, दिव्या केशव 20, अतिरिक्त 30, सौरभ राणा 2/32, साहिल 2/26, अमन कुमार 4/32, यश राज 1/23
नवशक्ति निकेतन : 27 ओवर में 135 रन, अमन कुमार 36, अस्तित्व चंद्रा 17, आयुष रंजन 14, आदित्य राज 19, देव राजपूत 11, अतिरिक्त 24, अर्जुन राणा 1/22, रिशु राज 1/26, रेहान रफी 2/21, सौरभ सिंह 1/13, रुद्रा 1/18