Saturday, June 6, 2026
Home बिहारफुटबॉल रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन विजयी

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में महेंद्रू स्पोर्टिंग यूनियन ने विद्यार्थी एफसी को 3-1 से हराया।

महेंद्रू एसयू की ओर से राज चौहान ने 15वें और शैलेश कुमार (50वें और 65वें मिनट) ने गोल किये जबकि विद्यार्थी एफसी की ओर से अंकित राज ने 23वें मिनट में गोल किया। विजेता टीम के शैलेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार शर्मा ने पुरस्कृत किया।
मैच के रेफरी अमरजीत, मुकेश, जय कुमार रजक और फजले अली थे।
पहले मैच में फ्लाइंग वड्र्स के नहीं आने के आने से न्यू यारपुर एफसी को वाकओवर मिला।

19 अप्रैल का शेड्यूल
पटना एकेडमी बनाम गुलजारबाग एफसी (दोपहर 1 बजे)
गांधी मैदान एफसी बनाम पीएसएफए (दोपहर 3 बजे) 

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.