Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhubani Premier League Cricket 2024 का आगाज जनवरी 2024 में

Madhubani Premier League Cricket 2024 का आगाज जनवरी 2024 में

by Khel Dhaba
0 comment
सुरेन्द्र नारायण सिंह

मधुबनी, 23 दिसंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ सह मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वावधान में मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेटका आयोजन जनवरी 2024 में होगा।

मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति चेयरमैन ओंकार नाथ झा, संयोजक कालीचरण ने बताया कि मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें मधुबनी टाऊन, मधुबनी सदर, जयनगर, बेनीपट्टी, झंझारपुर और फुलपरास अनुमण्डल की टीम खेलेगी।

संयोजक कालीचरण ने बताया कि जयनगर व बेनीपट्टी अनुमण्डल टीम गठन के लिए जितेन्द्र किशोर, मधुबनी सदर के लिए राहुल मेहता, मधुबनी टाऊन के लिए अनिल कुमार सोनू, झंझारपुर के लिए कैलाश भंडारी और फुलपरास के लिए बेचन चौपाल को अधिकृत किया गया है।

संयोजक कालीचरण ने बताया कि मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ से रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जो सत्र 2023 के लीग मैच खेल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त होगा। इसकी तैयारी कन्वेनर अनिल कुमार सोनू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुरू कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.