Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला अंडर-19 टीम घोषित, आदित्य राज को कमान

मधुबनी जिला अंडर-19 टीम घोषित, आदित्य राज को कमान

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। कप्तान ऑल राउंडर आदित्य राज के नेतृत्व में मधुबनी जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन ओंकार नाथ झा व संयोजक कालीचरण ने बताया कि टीम में कप्तान ऑल राउंडर आदित्य राज, उप कप्तान सलामी बल्लेबाज अविनाश आर्यन, विकेटकीपर अभिनव शाण्डिल्य व राज किशोर मंडल, ऑल राउंडर चन्द्रेश ठाकुर, गौतम कुमार, ईरशाद आलम व आयुष कुमार, तेज गेंदबाज सत्य प्रकाश यादव, दीपक कुमार, कुमार तेजस्वी यादव व उज्ज्वल कुमार सिंह, बल्लेबाज मुकेश कुमार यादव, शिवम भारद्वाज, शुभम कुमार मिश्रा, स्पिन गेंदबाज प्रियांशु कुमार मिश्रा, अभय मिश्रा का चयन किया गया है।
मधुबनी जिला का पहला उद्घाटन मैच 17 में को सीतामढ़ी जिला की टीम से, दूसरा मैच 18 मई को दरभंगा जिला की टीम से, तीसरा मैच 23 मई को सुपौल जिला की टीम से और चौथा मैच 27 मई को शिवहर जिला की टीम से होगी।
टीम मैनेजर जितेन्द्र किशोर,असिस्टेंट टीम मैनेजर राहुल मेहता और टीम कोच अनिल कुमार सोनू को बनाया गया है।
संचालन समिति के सदस्य सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि कप्तान आदित्य राज के नेतृत्व में मधुबनी जिला की टीम बहुत मजबूत टीम है जो चैम्पियन बनकर मधुबनी जिला का नाम रौशन करेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.