Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kaimur District Senior Cricket League में मां मुंडेश्वरी व विनर सीसी विजयी

Kaimur District Senior Cricket League में मां मुंडेश्वरी व विनर सीसी विजयी

स्टार सीसी व कुदरा सीसी की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में 14 फरवरी यानी शुक्रवार को खेले गए मैचों में मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब और विनर क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब ने स्टार सीसी को 4 विकेट जबकि विनर सी सी  ने कुदरा सी सी को 8 विकेट से हराया।

जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कुदरा मां मुण्डेश्वरी सी सी और स्टार सी.सी  के बीच खेला गया। मां मुण्डेश्वरी ने स्टार सी सी को 4 विकेट से हरा दिया। सुबह स्टार सी सी.ने टॉस जीता और पहले  बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवरों में 10 विकेट गंवा कर मात्र 98 रन बनाये। ओमप्रकाश बिंद ने 23 रन, शशांक राबिन ने 21 और साहिल राज ने 14 रनों की पारी खेली।

मां मुण्डेश्वरी की ओर से धनेश चौहान ने 4, अनुज राज सिंह ने 3 और शुभम कुमार ने 2 विकेट हासिल किया।

99 रन का आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मां मुण्डेश्वरी की टीम ने 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विनय ने नाबाद 34, निशांत ने नाबाद 25 रन तथा  अजयवीर सिंह ने 11 रन बनाए। स्टार सी.सी की ओर से अमित ने 4 और तौफीक तथा आयुष ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

धनेश चौहान को उनके बेहतरीन गेंदबाजी 4 विकेट रन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के पूर्व खिलाड़ी सह अधिवक्ता राहुल चौबे  ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग आर्यन पटेल व अंशु आर्या तथा स्कोरिंग आहान ने किया।

एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये मुकाबले में विनर सी सी ने कुदरा सी सी को 8 विकेट से हराया। विनर सी.सी. ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुदरा सी.सी ने के रामानंद कुमार के 26 रन, राजु शर्मा के 15 और प्रशान्त दुबे के 14 रन की बदौलत 25.4 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 93 रन बनाए। विनर सी.सी की तरफ से मो.इश्तयाक ने 3, मेराज और माखन ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनर सी.सी.की टीम ने 13.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। देवब्रत ने नाबाद 39, अर्जुन ने 21 और अमृत चौबे ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। कुदरा सी.सी के तरफ से चिंटु गुप्ता ने 2 विकेट लिया। इश्तियाक को उनकी शानदार गेंदबाजी 3 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जिला के पूर्व खिलाड़ी अरुण चौबे ने प्रदान किया।

शनिवार को भभुआ में कैमूर क्रिकेट क्लब का मुकाबला मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब से और कुदरा क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब से होगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.