Thursday, June 18, 2026
Home Slider पटना में जल्द खुलेगा एलबी शास्त्री क्रिकेट एकेडमी, नई दिल्ली का ब्रांच

पटना में जल्द खुलेगा एलबी शास्त्री क्रिकेट एकेडमी, नई दिल्ली का ब्रांच

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। पटना में जल्द ही नईदिल्ली के एलबी शास्त्री क्रिकेट एकेडमी का ब्रांच खुलने वाला है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकेडमी के प्रबंधन का पहला प्रयास है कि राजधानी के अंदर ही जगह मिल जाए। अगर शहर के अंदर जगह नहीं मिली तो आसपास के इलाके में जमीन की खोज की जायेगी।

क्रिकेट जानकारों का कहना है कि बिहार में क्रिकेट के विकास की गति तेज हुई है और इन एकेडमियों का पटना में आना यहां के खिलाड़ियों के लिए शुभ संकेत हैं। इससे यहां के क्रिकेटरों को काफी फायदा होगा। क्रिकेट जानकार कहते हैं कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें बस सही ट्रेनिंग की आवश्यकता है।

एलबी शास्त्री क्रिकेट एकेडमी को गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज चलाते हैं। इस एकेडमी से गंभीर के अलावा अमित मिश्रा और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों ने क्रिकेट का प्रशिक्षण हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.