Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट कुंदन कुमार गुप्ता बने Patna Under-16 cricket team के कोच

कुंदन कुमार गुप्ता बने Patna Under-16 cricket team के कोच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 1 जून। पूर्व रणजी प्लेयर कुंदन कुमार गुप्ता पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। बिहार, झारखंड और रेलवे की ओर से क्रिकेट खेल चुके कुंदन कुमार गुप्ता को पटना जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है। कुंदन कुमार गुप्ता बीसीसीआई लेवल-1 और लेवल-2 कोच हैं।

पटना जिला अंडर-16 टीम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। पटना की टीम पाटलिपुत्र जोन में खेलेगी जिसके मुकाबले वैशाली में आयोजित किये जायेंगे। टीम की कमान अनमोल कुमार को सौंपी गई है जबकि रोहित पांडेय उपकप्तान होंगे।

कुंदन कुमार गुप्ता दानापुर रेल मंडल में कार्यरत हैं। वे बिहार सीनियर टीम के सदस्य रहे हैं और बिहार की ओर से रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेला है। इसके अलावा बिहार व झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए बीसीसीआई के जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला है। इंडियन रेलवे के अंडर-25 कैंप का हिस्सा रहे हैं। ऑल इंडिया रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट में ईस्ट सेंट्रल रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व किया है। मलेशिया में आयोजिजत टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है।

कुंदन कुमार गुप्ता की इस उपलब्धि पर दानापुर रेल मंडल के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों समेत पटना जिला के खेलप्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.