Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सुपर लीग में कुमार श्रेय का शतक, दीशांत की फिफ्टी

बीसीए सुपर लीग में कुमार श्रेय का शतक, दीशांत की फिफ्टी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बीसीए सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग में रेस्ट ऑफ मगध जोन की ओर से खेल रहे कुमार श्रेय ने नाबाद शानदार 130 रन की पारी खेली। कुमार श्रेय ने 174 गेंदों में 19 गेंदों में 1 छक्का की मदद से नाबाद 130 रन बनाये।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू बेगूसराय के खिलाफ मुकाबले में टॉस बेगूसराय ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रेस्ट ऑफ मगध जोन ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए कुमार श्रेय के 130 और दिशांत मिश्रा के 59 रन की मदद से पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 9 विकेट पर 308 रन बना लिये हैं।
रेस्ट ऑफ मगध जोन की ओर से नमन गौरव ने 23, मुन्ना कुमार ने 31, दीपक कुमार ने 24, प्रमोद कुमार यादव ने 14 रन बनाये। खेल की समाप्ति के समय कुमार श्रेय 130 और शिव राज बिना खाता खोले खेल रहे हैं।

बेगूसराय की ओर से मानस राज ने 60 रन देकर दो, इम्तियाज ने 62 रन देकर 3, अतुल ने 40 रन देकर 1, रोहन ने 46 रन देकर 1 और राम विनीत ने 70 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.