Tuesday, June 2, 2026
Home IPL-11 कोहली ने रचा इतिहास, टी-20 में 9000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

कोहली ने रचा इतिहास, टी-20 में 9000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 में कुल 9000 रन पूरे कर लिये हैं। यूएई में चल रहे आईपीएल 2020 के अंतर्गत सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में विराट कोहली को 9000 का आंकड़ा छूने के लिए दस रन की जरुरत थी जिसने उन्होंने पा लिया है।

विराट कोहली ने अभी तक कुल 286 टी-20 मैच खेले हैं और इस आंकड़ों को छुआ है। 2007 में टी-20 में पदार्पण करने वाले कोहली ने आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 5966* रन बनाये हैं जबकि इंडिया की ओर से खेलते हुए टी-20 में उन्होंने अबतक कुल 2794 रन बनाये हैं। टी-20 में नौ हजार का आंकड़ा छूने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.