Tuesday, June 2, 2026
Home IPL-11 अश्विन को मौका मिला पर मांकडिंग नहीं की

अश्विन को मौका मिला पर मांकडिंग नहीं की

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मांकडिंग करने से बचे जबकि अतीत में वह गेंद फेंके जाने से पहले गेंदबाजी छोर पर क्रीज छोड़ने वाले बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं।

बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच क्रीज से आगे निकल चुके थे लेकिन अश्विन ने उन्हें आउट नहीं किया और हंस पड़े। अश्विन ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज को चेतावनी दी।

डगआउट में इस दौरान दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग भी हंसते हुए नजर आए। मांकडिंग के विवादास्पद मुद्दे पर टूर्नामेंट से पहले अश्विन और पोंटिंग के बीच मतभेद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.