Saturday, June 6, 2026
Home Slider जानिए भोजपुर जिला फुटबॉल लीग में कौन टीम जीती, कौन हारी

जानिए भोजपुर जिला फुटबॉल लीग में कौन टीम जीती, कौन हारी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। आज का पहला मैच आरा हीरोज बनाम जी एफ सी गड़हनी के बीच खेला गया इस मैच को शून्य के मुकाबले दो गोल से जी एफ सी गढ़ानी ने जीता।गढ़ानी के तरफ से पहला गोल सरफराज अहमद और दूसरा गोल शोएब अख्तर ने किया। खेल के निर्णायकों में विशाल कुमार,लाल बहादुर,प्रशांत कुमार,सुधीर कुमार सिंह थे।

इसके मुख्य अतिथि गिफ्ट एकेडमी के डायरेक्टर अमित जी एवं पूर्व खिलाड़ी कृष्णा प्रसाद के साथ भोजपुर फुटबॉल संघ के संरक्षक अशोक मानव थे।

आज का दूसरा मैच यूनाइटेड क्लब आरा बनाम बेरथ क्लब के साथ खेला गया।यह मैच 0 के मुकाबले 1गोल से बेरथ की टीम ने जीता। इस मैच में यूनाइटेड क्लब क्लब के दीपक और अजय को गलत खेलने के लिए निर्णायक के द्वारा पिला कार्ड दिखाया गया।

निर्णायक राजकुमार, प्रशांत कुमार,विशाल कुमार,सुधीर कुमार सिंह थे। प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर,फुटबॉल संघ के सचिव रविन्द्र कुमार, अमर सिंह, बुटन यादव, मो अशफाक, नन्द गोपाल सिंह, ज्योति प्रकाश, इन्द्रदीप नरायण सिन्हा, लाल शरण सिंह, शशि सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मो अमीन, विजय जी आदि थे ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.