Wednesday, April 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Shyamal Sinha U-16 Inter District Tournament में किशनगंज जीता

BCA Shyamal Sinha U-16 Inter District Tournament में किशनगंज जीता

by Khel Dhaba
0 comment

सोनपुर, 15 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सोनपुर के रेलवे स्टेडियम में चल रहे बीसीए श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट BCA Shyamal Sinha U-16 Inter District Tournament सीमांचल जोन के मुकाबले में किशनगंज ने मधेपुरा को 6 विकेट से पराजित किया। किशनगंज की टीम का तीन मैचों में यह पहली जीत है। मधेपुरा की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी हार है।

मधेपुरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन बनाए। शुभम शर्मा ने सर्वाधिक 18 रन एवं ओंकार कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं किशनगंज की ओर से सधी हुई गेंदबाजी करते हुए आयान शोएब ने चार विकेट, शौर्या कुमार ने दो विकेट एवं नैरित दास और अभिषेक ने एक-एक विकेट हासिल किया।

102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज 24.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। शौर्या कुमार ने सर्वाधिक 31 रन, अयान शोएब ने नाबाद ने 23 रन अंबर नयन ने 11 रन का योगदान दिया। मधेपुरा के ओर से विश्वनाथ ने एक विकेट एवं साकिब ने एक विकेट हासिल किया।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 4 विकेट एवं नाबाद 23 रन बनाने वाले किशनगंज के आयान शोएब को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। इस जीत पर किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय जैन एवं सचिव परवेज आलम गुड्डू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हौसला अफजाई की। वैशाली के सचिव प्रकाश सिंह ने भी बच्चो का हौसला अफजाई करते हुए बच्चों को बधाई दी है। मौके पर किशनगंज टीम के मैनेजर इनाम जमील ने बताया गर्मी को देखते हुए वैशाली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश सिंह के द्वारा खिलाड़ियों के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है। ठंडा पानी से लेकर मैदान पर कुलर की व्यवस्था की गई है।

संक्षिप्त स्कोर
मधेपुरा : 23.4 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट शुभ शर्मा 18, अंकित कुमार 11, गोविंद कुमार 15, हिमांशु पारस कुमार 11, अतिरिक्त 22, अयान शोएब 4/13, एन दास 1/11, अभिषेक कुमार साह 1/12, शौर्या कुमार 2/11.

किशनगंज : 24.4 ओवर में 4 विकेट पर 103 रन, अमन नयन 11, शौर्या कुमार 31, अयान शोएब नाबाद 23, अतिरिक्त 20,ओंकार कुमार 2/31, विश्वनाथ कुमार 1/15, मोहम्मद साकिब आलम 1/5

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights