Saturday, April 19, 2025
Home बिहारअन्य खो-खो संघ के पास हो गया अपना मैट, बिहार में अब kho-kho मैच मैट पर भी होगा

खो-खो संघ के पास हो गया अपना मैट, बिहार में अब kho-kho मैच मैट पर भी होगा

by Khel Dhaba
0 comment
kho-kho

पटना। बिहार में अब राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिताएं मिट्टी की जगह मैट पर आयोजित किये जायेंगे क्योंकि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार का अपना मैट हो गया है। लगभग दस लाख मूल्य के इस मैट को भारतीय खो-खो महासंघ द्वारा खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार को उपलब्ध  कराया गया है।

यह जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल और  महासचिव महेंद्र सिंह त्यागी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैट की सुविधा उपलब्ध हो जाने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में बिहार के खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार इस मैट पर आयोजन की शुरुआत राज्य अंतर स्कूल प्रतियोगिता से करेगा। यह प्रतियोगिता फरवरी महीने के बाद आयोजित किये जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता की तैयारी जल्द ही शुरू कर दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा खो-खो प्रीमियर लीग के आयोजन की जल्द ही घोषणा की जायेगी। इसकी रुपरेखा तैयार की जा रही है।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights