रांची, 25 मार्च। खेल एवं युवा मामले भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 मार्च से 02 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के तीन स्थलों रायपुर , जगदलपुर और सरगुजा में प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, छत्तीसगढ़ में 106 स्वर्ण पदक के लिए अपना दमखम लगाएंगे।
प्रतियोगिता के पहले दिन रायपुर में आयोजित झारखंड की महिला फुटबॉल टीम ने अपने पहले लीग मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिक्किम को 11-0 के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
मैच की शुरुआत से ही झारखंड की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआती मिनटों में ही बढ़त बना ली। टीम की ओर से पहला गोल 9वें मिनट में सबरनी कुमारी ने किया। इसके तुरंत बाद 10वें मिनट में काजल कुमारी ने दूसरा गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
इसके बाद 39वें मिनट में एलिजाबेथ एक्का ने तीसरा गोल दागा। चौथा गोल अनीता डुंगडुंग ने किया, जबकि पांचवां गोल अलिना किस्कू के नाम रहा। अनीता डुंगडुंग ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए छठा गोल भी किया।

दूसरे हाफ में भी झारखंड का दबदबा कायम रहा। बीना कुमारी ने सातवां गोल किया, जबकि शाउलिना डांग ने आठवां गोल दागा। अनीता डुंगडुंग ने अपना हैट्रिक पूरा करते हुए नौवां गोल किया। इसके बाद सबरनी कुमारी ने दसवां और एलिजाबेथ एक्का ने 11वां गोल कर टीम की जीत को ऐतिहासिक बना दिया।
इस शानदार जीत में कोच बीना केरकेट्टा एवं नूपुर टोप्पो का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। वहीं टीम मैनेजर अजय सुभाष तिर्की ने टीम प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा बनाए रखा।
झारखंड टीम की इस प्रभावशाली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और टीम आगामी मुकाबलों में भी इसी लय को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
झारखंड टीम
स्विमिंग
(पुरुष)
मानेश्वर बेदिया, जितेंद्र कुमार मुंडा, राजेश मुंडा,
लखींद्र सिंह मुंडा
(महिला)
आरती कच्छप, मोनिका कुमारी, प्रिया उरांव, चांदनी कुमारी
कुश्ती
(पुरुष)
अजित भगत, सत्यनारायण महली, अरविंद उरांव, विकास कच्छप, अंजित कुमार मुंडा, अभिषेक मुंडा
(महिला)
पूनम उरांव, चंचला कुमारी , नेहा उरांव, सिमरन बालचंद मिंज, कोमल मरांडी, अंजू टुडू, पूजा रानी, कलावती कुमारी
तीरंदाजी
(पुरुष)
दिनेश मुर्मू, कृष्णा पिंगुआ, लखन बोदरा, आकाश आलडा, अमर भगत, साइमन सोरेन
(महिला)
अनुराधा कुमारी,कोमोलिका
बारी, मीणा कुमारी, मेघा बेसरा, पूजा हेंब्रम, सविता कुमारी
भारोत्तोलन
(पुरुष)
बाबूलाल हेंब्रम, ओम कुमार, हर्षित बागे, हर्ष कुमार हेंब्रम
(महिला)
बबीता कुमारी
एथलेटिक्स
(पुरुष)
शिव कुमार सोरेन, दीपक टोप्पो, साकेत मिंज,रामचंद्र सांगा, राशिक चंद्रा हस्सा, राहुल उरांव, लालू कँडुलना, एमानुएल किस्कू, मनीष बेदिया, विनीत उरांव, दीपक मुंडा, राजन राज मरांडी, जगदीश उरांव
(महिला)
पृथ्वी उरांव, पुतुल बास्की, अनामिका उरांव, अनुष्का तिर्की, चिन्ता मनी टूटी, आशा किरण बारला, तनिषा
कुमारी,अनिशा कुमारी, हीरा सांगा, ऋतु लकड़ा, शिवानी कुमारी, सिम्मी कुमारी, प्रीति लकड़ा, पिंकी लकड़ा, नेहा खलको, ऊषा कुमारी, सबिता मुर्मू, रामी कुमारी, कांति कुमारी
हॉकी
(पुरुष)
दिलबर बारला, दीपक सोरेंग, जोसेफ कोंगाड़ी, असीम तिर्की,डेनिश केरकेट्टा, नवीन केरकेट्टा, सेत टोपनो, जोसेफ एक्का, सिमोन बोदरा, जुनूल पूर्ति, विनीत टोपनो, सुमित बरवा, सेम मुंडा, डेनियल सोय, जोसेफ टोपनो, भीमसेन किस्कू, दुगा मुंडा ,जयमशीह टूटी,जीरण सोय मुंडा
महिला
निशा मिंज,सेल्सटीना होरो, रोशनी आइंद, प्रीनि कांडिर, स्वीटी डुंगडुंग, पार्वती टोपनो, बालो होरो, अनिशा डुंगडुंग, सुष्मिता कुल्लू,जीरण सोय मुंडा, मनीला बागे, रजनी केरकेट्टा, कौशल्या कुमारी, सपना भेंगरा, सिल्विया नाग, सरोज कुमारी, सलोनी कुंडलना, गांगी बारला
फुटबॉल
(महिला)
काजल कुमारी, एलिजाबेथ एक्का, कल्याणी कुमारी, रिंकी कुमारी, रीना कुमारी, स्वरणी कुमारी, खुशबू कुमारी, अंजनी कुमारी, संजना उरांव, ऊषा कुमारी, सुष्मिता कुमारी, बिना कुमारी ममता कुमारी, अंजलि मुंडा, उर्वशी कुमारी, रोशनी तिग्गा, नैना कुमारी, अलिना किस्कू, पुष्पा कुमारी,रीना टोपनो, खुशबू लिंडा, रंजिता हेंब्रम
विजेता महिला फुटबॉल टीम को मुख्य मंत्री श्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव श्री मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम , उपनिदेशक श्री राजेश कुमार, साझा के मणिकांत, देवेंद्र सिंह, नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी एवं भाग ले रहे राज्य टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी।