Thursday, June 18, 2026
Home Slider कटिहार जूनियर क्रिकेट लीग : वाइट इलेवन ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

कटिहार जूनियर क्रिकेट लीग : वाइट इलेवन ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही कटिहार जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में वाइट इलेवन ने अपनी जगह पक्की की। वाइट इलेवन ने ड्रीम इलेवन को चार रन से हराया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg

वाइट इलेवन ने टॉस जीता

टॉस वाइट इलेवन के कप्तान संदीप रॉय ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया राहुल भौमिक के 36 और अनुराग के नाबाद 73 रन की बदौलत 8 विकेट पर 174 रन बनाये। ड्रीम इलेवन के जफर इमाम ने 26 रन देकर 3, शब्बीर हुसैन ने 8 रन देकर 2 जबकि रेयाज़ और मेराज़ हुसैन ने 1-1विकेट लिये।

राहुल भौमिक ने की शानदार गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए ड्रीम इलेवन की टीम 8 विकेट पर 170 रन ही बना पाई जिसमे मुख्य योगदान रिषभ सिंह ने 30, मिराज आलम ने 29 जबकि अकरम ने 26 रन बनाये। वाइट इलेवन की ओर से राहुल भौमिक ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 27 रन देकर 4 अहम सफलता हासिल की जबकि अभिषेक झा ने 39 रन देकर 2 विकेट लिये और 1-1 सफलता अनुराग और अभिनव को मिली।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg

राहुल भौमिक बने मैन ऑफ द मैच

इस तरह वाइट इलेवन ने इस रोमांचक मुकाबले को 4 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार राहुल भौमिक को उनकी मैच जिताऊ प्रदर्शन  के लिए दिया गया। निर्णायक की भूमिका आज सुमाभो घोष और वीरेंद्र कुमार ने निभाई जबकि स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

जिला सचिव रितेश कुमार ने बताया कि कल का चौथा और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम टाउन क्रिकेट क्लब के बीच कल सुबह 8:00 से डी.एस.कॉलेज मैदान पर खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.