Monday, May 25, 2026
Home Slider कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने घोषित किया अपना कैलेंडर

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने घोषित किया अपना कैलेंडर

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने अपने घरेलू टूर्नामेंट की रुपरेखा तैयार  कर ली है और अक्टूबर महीने से उसका घरेलू टूर्नामेंट शुरू हो जायेगा। यह जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि 11वीं झारखंड राज्य सबजूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता नौ से 11 अक्टूबर तक गिरीडीह में आयोजित की जायेगी। 22 से 24 अक्टूबर तक 15वीं झारखंड राज्य सीनियर पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पलामू में होगा। 13 से 15 नवंबर तक दुमका में 16वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights